Moto Z4 Play 48 MP कैमरे के साथ लॉंच हो सकता है, ये upcoming मोबाइल फ़ोन Moto Z4 का lite variant होगा जो 2019 मैं ही लॉंच होगा। Moto Z सीरीज़ मोटो मोड्स के साथ लॉंच हुई थी और इन्ही मोटो मोड्स ने इस सीरीज को बहुत फेमस कर दिया है क्युकी ये अतिरिक्त फीचर्स देते हैं फ़ोन्स को।
सीरीज़ 2016 मैं सामने आयी थी और इस सीरीज का हर साल एक फ़ोन आता है जो लोगो को बहुत पसंद भी आता है लेकिन इन फ़ोन्स के कीमत इनके फीचर्स से ज्यादा होती है अक्सर।
पिछले साल Moto Z3 और Moto Z3 Play लॉंच हुए थे और अब बहुत सारे लोग Moto Z4 और Moto Z4 Play का इंतज़ार कर रहे हैं। 91Mobiles ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है की ये फ़ोन भी मोटो मोड्स सपोर्ट करेगा।
Moto Z4 Play फीचर्स और स्पेसफिकेशन्स-
ये फ़ोन वाटर-ड्राप नौच डिज़ाइन के साथ आएगा। 6.22 इनचेस की डिस्प्ले इस फ़ोन मैं इस्तेमाल हो सकती है और ये डिस्प्ले FHD+ होगी। Super-AMOLED डिस्ले इस्तेमाल होगी। डिस्प्ले का रेसोलुशन कन्फर्म नहीं है लेकिन ये डिस्प्ले 1080x2340 पिक्सेल्स के साथ आ सकती है।
फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के अंदर दिया जा सकता है और ये फ़ोन मोटोरोला का पहला फ़ोन हो सकता है जो इस फीचर के साथ आये। एंड्राइड 9 पाई इस फ़ोन मैं इस्तेमाल होगा। क्वालकॉम स्नैपड्रगन 675 ओक्टा-कोर प्रोसेसर इस फ़ोन मैं इस्तेमाल हो सकता है। ये फ़ोन 3600 mAh बैटरी है जो क्विक-चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
तीन वैरिएंट्स लॉंच हो सकते हैं। पहला वैरिएंट 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। दूसरा वैरिएंट 6 GB रैम और 64 GB स्टोरेज के साथ आ सकता है और सबसे बड़ा वैरिएंट 6 GB रैम और 128 GB इंटेरनल मेमोरी के साथ आ सकता है। फ़ोन के पीछे की और 48 MP कैमरा इस्तेमाल हो सकता है।
- सैमसंग गैलेक्सी A60 6.7 इनचेस की डिस्प्ले के साथ आ सकता है जल्द ही।
ये सब जानकारी 91mobiles द्वारा सामने लायी गयी हैं। मेरा नाम रोहित चौधरी है और आप LaunchedPhonesHindi पढ़ रहे हैं। अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे आप शेयर कर सकते हैं आपकी timeline पे। धन्यवाद।

0 Comments